वेंडिंग जोन के लिए व्यापार मंडल का प्रदर्शन
उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव। शहर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान पथ विक्रेताओं को हटाए जाने के विरोध में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और फुटपाथ दुकानदार डीएम कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने पथ विक्रेताओं के संरक्षण तथा प्रस्तावित वेंडिंग जोन को तत्काल लागू करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के प्रतिनिधि रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2017 से उन्नाव में सात वेंडिंग ज़ोन प्रस्तावित हैं, जिनका उद्देश्य 2,804 पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना था। नगर पालिका और डूडा विभाग में इसका प्रस्ताव मौजूद होने के बावजूद अब तक इन वेंडिंग ज़ोन पर कोई ठोस अमल नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर नए प्रशासनिक कार्य में योजनाएं बदल दी जाती हैं, जिससे सरकारी धन की भी बर्बादी होती है और आम लोगों को बार-बार परेशानी झेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.