हरिद्वार, अप्रैल 25 -- लघु व्यापारी एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने साथियों संग कुंभ मेला प्रशासन से मुलाकात की। उन्होंने अपर मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती से भेंट कर स्ट्रीट वेंडर्स से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और अपनी न्यायसंगत मांगों को दोहराया। संजय चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम की ओर से जारी कारोबारी लाइसेंस प्राप्त सभी स्ट्रीट वेंडर्स को उत्तराखंड नगरी फेरी नीति के तहत उनके पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही वेंडिंग जोन बनाकर व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने रोड़ी बेलवाला, शिवपुरी और दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के लाइसेंस धारक व्यापारियों को नेशनल हाईवे पुल के नीचे स्वरोजगार की अनुमति देने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- वेंडिंग जोन के मुद्दों को लेकर अपर मेला अधिकारी से मिले हरिद्वार के लघु व्यापारी आरोप लगाया कि अ...