भभुआ, मार्च 18 -- नगर परिषद द्वारा चलाए गए अभियान का नहीं दिख रहा है असर शहर के हर पथ में ठेले व फुटपॉथ पर लगाई जा रही हैं दुकानें भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वेंडिंग जोन के बाहर से ठेला-खोमचा हटाने के बाद भी दुकानदार नहीं मान रहे हैं। इसका खामियाजा राहगीरों व वाहन चालकों को भुगतनी पड़ रही है। सब्जी, फल, चाट, समोसा, चाउमिन, मिठाई, मां-मछली आदि बेचनेवालों को नगर परिषद ने हटवाया था। अभी भी नगर परिषद द्वारा बीच-बीच में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जा रहा है। इनका चालान भी कटा। फिर भी वह सड़क और फुटपॉथ पर दुकान लगा रहे हैं। इससे न सिर्फ अस्थाई अतिक्रमण की समस्या उत्पन्न हो रही है, बल्कि राहगीरों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। कभी-कभी रोड जाम की भी समस्या से आमजनों व वाहन चालकों को रू-ब-रू होना पड़ रहा है। अब स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं, तो रोड ज...