सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- लंभुआ, संवाददाता। कस्बे में पुरानी गल्ला मंडी में नगर पंचायत द्वारा वेंडिंग जोन बनाए जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया के बाद जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो रामनगर मोहल्ले वाले इसका विरोध करना शुरू कर दिए और एसडीएम तथा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी से शिकायत की। एसडीएम के यहां काली सहाय, फकीरी लाल, विनय बरनवाल, हंसराज बरनवाल, अरविंद अग्रहरी, शुभम बरनवाल आदि ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत करवाया कि यदि निर्माण हुआ तो कई घरों का आवागमन अवरुद्ध हो जाएगा तथा मोहल्ले वासियों का सामूहिक रूप से कार्यक्रम करने के लिए भूमि का उपयोग करना बंद हो जाएगा। अधिशाषी अधिकारी अमित सिंह ने निर्माण को विधि संगत बताते हुए कहा कि नगर पंचायत से गल्ला मंडी में दुकानदारों के लिए वेंडिंग जोन बन रहा है। जिससे दुकानदारों तथा वहां पर रहने वालों का लाभ हो...