हल्द्वानी, दिसम्बर 23 -- हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मंगलवार को वेंडिंग जोन, पार्किंग चिन्हीकरण और अतिक्रमण हटाने को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान काठगोदाम में अतिक्रमण किए गए तीन पक्के निर्माण तोड़ने के बाद बाजार से फड़ और ठेले हटाए गए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन और नगर निगम ने वेंडिंग जोन और पार्किंग के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार को बैठक के बाद देर शाम संयुक्त टीम नैनीताल रोड पर चिन्हीकरण को पहुंची। इस दौरान नरीमन चौराहे से गौलापार की ओर पहले हटाए गए अतिक्रमण स्थल पर फिर से निर्माण होता पाया गया। जिसे अधिकारियों के निर्देश के बाद कर्मचारियों ने हटाया। वहीं देर शाम नैनीताल रोड के निरीक्षण के बाद कालूसिद्ध मंदिर चौराहे के पास पहुंची टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर कारोबार कर रहे व्यापारियों क...