ललितपुर, अगस्त 3 -- ललितपुर। चांदमारी निवासी सत्रह वर्षीय पृथ्वी की मौत से दुखी उसके परिजनों ने मेडिकल कालेज की स्वास्थ्य सेवाओं को कटघर में खड़ा किया। मृतक के चाचा के मुताबिक वेंटीलेटर का आपरेटर नहीं होने के कारण चिकित्सक ने उसके भर्तीजे को रेफर किया और झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मृतक के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि वह देर रात्रि एक बजे के दरम्यान मेडिकल कालेज की इमरजेंसी आए थे। यहां पृथ्वी ने उनको बताया कि उसने सल्फास खा ली। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने सरसों का तेल मंगवाया और नली डालकर जहरीले पदार्थ को बाहर निकाला। इसके बाद डाक्टर साहब ने पल्स डाउन होने का हवाला देकर झांसी ले जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- सल्फास खाकर किशोर ने की आत्महत्या उन्होंने यहीं इलाज करने के कहा तो डाक्टर ने वेंटीलेटर आपरेटर नहीं होने का हवाला द...