नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स फीचर आजकल ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। सीट के अंदर लगे छोटे फैन हवा को सीट की सतह से पास करते हैं, जिससे लंबे सफर के दौरान ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर को ज्यादा कंफर्ट मिलता है। खास बात है कि भारत में अब यह फीचर सिर्फ महंगी कारों तक सीमित नहीं है। कई अफोर्डेबल यानी किफायती कारों में भी वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलने लगी हैं। यहां हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें यह फीचर मिलता है। इनकी कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है।टाटा एरिस इस लिस्ट में सबसे नई कार टाटा एरिस है। यह भारत की सबसे अफोर्डेबल कारों में से एक है, जिसमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन का फीचर मिलता है। यह फीचर Accomplished और Accomplished CNG वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 8.19 लाख से 9.74 लाख रुपये के बीच है। सीट के ...