रमेश त्रिपाठी, जुलाई 23 -- कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा दिल्ली में 20 जुलाई सोमवार को बुलाए गए 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई बर्बर पुलिस कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हुई 21 वर्षीय छात्रा की हालत में सुधार हो रहा है और फिलहाल उसे वेंटिलेटर से भी हटा लिया गया है। इस बाता की जानकारी गुरुवार को दिल्ली पुलिस की तरफ से छात्रा का हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए दी गई। जिसमें बताया गया कि हिंसा में बुरी तरह घायल हुई छात्रा का इलाज नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। बुलेटिन में आगे बताया गया कि 24 घंटे पहले यानी बुधवार को उसे सफलतापूर्वक एक्सट्यूबेट किया गया यानी वेंटिलेटर से हटा गया था और अब वह खुद से सांस ले रही है। डॉक्टर्स ने बताया कि वह होश में है और निर्देशों का सही ढंग से जवाब दे र...