गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवादाता कमर्शियल सिलेंडर पर रोक का साफ असर अब रेस्टोरेंट-होटल से लेकर चाय-समोसा की दुकानों पर दिखने लगा है। कमर्शियल सिलेंडर में कुछ एलपीजी बची है, वह कब खत्म हो जाएगी, कहना मुश्किल है। दुकानदार खुद कह रहे हैं कि कमर्शियल सिलेंडर वेंटीलेटर पर है। ऐसे में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट, होटल, मैरिज हाल और मिठाई के गोदाम में लकड़ी-कोयल के साथ डीजल भट्ठी का वजूद दिखने लगा है।मेडिकल रोड पर रंगरेजा रेस्टोरेंट की प्रमुख सुप्रिया द्विवेदी खुद अपने सामने लकड़ी पर खाना पकाने के लिए भट्ठी तैयार कराती नजर आती हैं। सुप्रिया का कहना है कि 17 मार्च तक मांगलिक कार्यक्रमों आदि को लेकर बुकिंग है। मजबूरी में लकड़ी पर खाना पकाना पड़ रहा है। रंगरेजा के तीन ब्रांच में ऐसा ही इंतजाम करना पड़ा है। इसी तरह पार्क रोड स्थित एक रेस्टोरें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.