मधेपुरा, जून 19 -- गम्हरिया, एक प्रतिनिधि स्थानीय बस स्टैंड स्थित पासी टोला के पास प्रीति हार्डवेयर दुकान में बदमाशों ने वेंटीलेटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने हजारों रुपये के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।दुकानदार रामकुमार भगत ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार की सुबह दुकान का मेंन गेट खोलकर अंदर गए तो पता चला कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा डीभीआर टूटा हुआ है। इसके बाद दो मंजिला मकान पर गए तो दीवार का वेंटीलेटर भी टूटा हुआ पाया। उसने कहा कि बदमाशों के द्वारा करीब 25 हजार रुपये से ज्यादा का सामान व कुछ नकद रुपये चोरी किया गया है। उसने कहा कि इससे पूर्व भी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। आएदिन चोरी की घटनाएं होने से लोग भयभीत हैं। वही अन्य व्यवसाययों ने भी पुल...