रांची, नवम्बर 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के गाड़ीगांव पाहन टोली के रहने वाले दीपक कुमार रवि के बंद घर का वेंटिलेटर तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार को परिवार वालों को हुई। इस संबंध में दीपक कुमार रवि ने खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर को वह परिवार के साथ घर बंद कर निजी काम से बाहर गए हुए थे। रात में जब उनकी बहन घर पहुंची और ताला खोलकर भीतर गई तो सामान बिखरा पड़ा था। वेंटिलेटर टूटा हुआ था। अलमीरा में रखे सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, झुमका, नथनी, मंगटीका, चेन, नथिया के अलावा चांदी के जेवर गायब थे। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.