मेरठ, अगस्त 4 -- वेंक्टेश्वरा विवि में सोमवार को नव प्रवेशित यूजी-पीजी छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम दीक्षारम्भ हुआ। नवागुन्तक छात्रों का स्वागत करते हुए देश सेवा से जुड़ने की शपथ दिलाई गई। समूह चेयरमैन सुधीर गिरि ने सभी यूजी-पीजी विद्यार्थियों को कड़़ी मेहनत से पढ़ाई करते हुए देशसेवा में जुड़ने की अपील की। शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी, कुलपति डॉ.कृष्ण कान्त दवे, कुमार राजेश, प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन, कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडेय, आचार्य अश्विनी, आचार्य सिद्धार्थ, डीन एकेडमिक्स डॉ.राजेश सिंह ने किया। सुधीर गिरि ने कहा कि दुनियाभर में भारत की नयी शिक्षा नीति शानदार है जिसमें सभी क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार की सम्भावनाएं निहित हैं, लेकिन इसके लिए छात्रों को स्वयं को अपग्रेड करना होगा।डॉ...