आरा, फरवरी 28 -- बद्रीनाथ वनमाली जी के सानिध्य में 24 घंटे का अखंड मानस पाठ संपन्न बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित श्रीरंगजी बड़ी मंदिर में शनिवार को भक्ति, आस्था और उत्सव का अनुपम संगम देखने को मिला। रंगनाथ भगवान वेंकटेश के महा अभिषेक एवं रंगोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। वनलाली जी महाराज (सर्वण तीर्थ, द्वारका, गुजरात) और बड़ी मंदिर के पीठाधीश्वर बद्रीनाथ वनमाली जी के सानिध्य में 24 घंटे का अखंड मानस पाठ संपन्न हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। पीठाधीश्वर बद्रीनाथ वनमाली जी एवं पुजारी अर्पित पांडेय के निर्देशन में आचार्यों ने विधि-विधानपूर्वक भगवान वेंकटेश का दुग्ध एवं गंगाजल मिश्रित पवित्र जल से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.