एटा, फरवरी 18 -- एटा, जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 22 फरवरी दिन रविवार को जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में वृहद विधिक सहायता, सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले के आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना है। शिविर में निशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता, परामर्श सेवा तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल-विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.