सहारनपुर, मार्च 22 -- सहारनपुर। सेवायोजन विभाग द्वारा 25 मार्च को जिले में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेलें में निजी क्षेत्र की करीब 50 कंपनियों के आने की संभावना है। सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि इच्छुक पुरूष एवं महिला बेरोजगार अभ्यर्थी जो 10th, 12th, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा इत्यादि पास हो तथा 18 से 35 वर्ष की आयु के हो, 25 मार्च को प्रातः 10 बजे दिशा भारती कालेज दिल्ली रोड में अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्रों बायोडाटा सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार हेतु रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही विभागीय पोर्टलः- rojgaarsangam.up.gov.in पर साईन-इन कर पोर्टल से कम्पनी का चयन कर आवेदन कर सकते है अथवा किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, सहारनपुर मे उपस्थित होकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

हिंदी हिन्दुस...