मुरादाबाद, मई 3 -- स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज पर रविवार को वृहद यज्ञ किया गया, जिसमें सभी आर्य समाज के लोगों ने यज्ञ करके पर्यावरण रक्षार्थ परमपिता परमात्मा से कामना की। पं वीरेंद्र आर्य ने रामाशंकर आर्य -प्रभा आर्य, की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद शिवम आर्य और ज्ञानप्रकाश ने भजन प्रस्तुत किया। डा राम मुनि, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, अमरनाथ आर्य और कपिल मुनि ने यज्ञ की महत्ता पर विचार रखे। इस अवसर पर डा अभय श्रोत्रिय रमेश सिंह आर्य, आलोक कुमार, अरविन्द आर्यबंधु, मयंक आर्य, निर्मल आर्य, राकेश कुमार आर्य, निहाल सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह, लोकेश आर्य, अजब सिंह आर्य व रविंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.