वृहद पौधारोपण की तैयारियां तेज,, अतिक्रमण हटाने में जुटा वन विभाग
मेरठ, मई 20 -- वन विभाग ने वन महोत्सव पर होने वाले वृहद पौधारोपण की तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए विभाग द्वारा खेड़ी कलां में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। जुलाई माह में जैसे ही बरसात का मौसम प्रारंभ होता है तो वन विभाग द्वारा पौधारोपण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाता है। जिसमे छायादार, फलदार व औषधीय पौधों की विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए जाते है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि इस वर्ष के पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए खेड़ी कलां, बधुआ व बधवी गांव के लगभग 150 हेक्टेयर सरकारी भूमि का चयन किया गया है, जिसके लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ सरकारी भूमि का चिन्हांकन किया गया है। यह भी पढ़ें- फसलों या बागों की क्षति होने पर आवेदन करें परंतु भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.