भदोही, जुलाई 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 12 जुलाई को वृहद पौधरोपण आयोजित होगा। इसमें वन विभाग, उद्यान विभाग समेत समस्त विभाग, स्वयं सेवी संस्थाएं एवं ग्राम पंचायतों द्वारा करीब 12 लाख 40 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधा रोपित करते हुए पर्यावरण के प्रति सदैव गंभीर रहने का लोग संकल्प भी लेंगे। वन विभाग की नर्सरी से पौधों का उठान होना शुरू हो गया। बारिश शुरू होते ही पौधा रोपित करने की गति तेज हो गई है। प्रभागीय वनाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 14 लाख 44700 पौधरोपण करने का लक्ष्य शासन से मिला है। इसमें अब तक दो लाख चार हजार पौधे रोपित हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: वृहद पौधरोपण में रोपित होंगे 12 लाख 40 हजार पौधे 12 जुलाई तक विभिन्न स्थलों पर पौधे रोपित होते रहेंगे। हालांकि 12 जुलाई को जिले में वृ...