रामपुर, जून 10 -- रामपुर। पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया है। सूची के अनुसार वृहद पुनरीक्षण में जनपद के सभी ब्लाक में 18112 मतदाता घट गए हैं। अब सभी ब्लाक में 1343545 मतदाता हैं, जिनमें 716795 पुरुष और 626750 महिला मतदाता हैं। करीब 11 माह से पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुरीक्षण कार्य चल रहा था। 11 जुलाई 2025 के आंकड़ों को देखें तो उस वक्त रामपुर जनपद के सभी छह ब्लाक में 1307620 मतदाता थे। लेकिन, जब 23 दिसंबर 2025 को वृहद पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट तैयार किया गया तो मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1361657 हो गई। यानी कुल 54037 मतदाता बढ़ गए थे। इसकेबाद दावे-आपत्तियां मांगी गईं, उनका निस्तारण हुआ और अब जो फाइनल सूची तैयार हुई उसमें जिले में 18112 मतदाता घट गए हैं। अब सभी ब्लाक में 1343545 मतदाता हैं, जिनमें 7...