वृहद तिरंगा बाइक रैली में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश
बरेली, अगस्त 15 -- हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत वृहद तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। वृहद तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ एडीजी रमित शर्मा और मंडलायुक्त शंभू कुमार ने विकास भवन परिसर से किया। शुभारंभ के समय अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय ने डीएम का बुके देकर स्वागत किया। तिरंगा रैली श्यामगंज ओवरब्रिज, डेलापीर डमरू चौराहा, आईवीआरआई, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज, कुदेशिया फाटक ओवरब्रिज, धर्मकांटा चौराहा एवं थाना प्रेमनगर होते हुए सीआई पार्क पहुंचकर सम्पन्न हुई। डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, सीडीओ देवयानी, एसपी सिटी मानुष पारिक, एसपी दक्षिण अंशिका वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.