मऊ, मार्च 10 -- मऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में के निदेशक डॉ अ.आनंदन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रांगण में 13 से 14 मार्च तक वृहद् किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। किसान मेला 2026 का विषय है 'उत्तम बीज : समृद्ध किसान' जिसमें 4000 से 5000 किसानों की भागीदारी संभावित है। किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में अरविन्द कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री और विशिष्ट अतिथि डा.ओरएन सिंह, पूर्व कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची तथा डॉ.जेपी लाल, कुलाधिपति, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झारखण्ड मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.