मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी के नरौली स्थित वृहद आश्रय गृह से भागे 10 बच्चों में तीन समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर व पूसा रोड इलाके में भटकते मिले हैं। तीनों में एक मूक-बधिर है। बरामद बच्चों से पुलिस अधिकारी जानकारी ले रहे हैं। बच्चों ने भी व्यवस्था पर सवाल उठाया है। एसएसपी कार्यालय के अनुसार डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा और एसआई सुखविंदर नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को बरामद कर लिया है। अन्य की तलाश चल रही है। दूसरी ओर दो अन्य भटके बच्चों के संबंध में पुलिस को सूचना आई है। लेकिन उनके संबंध में अभी स्पष्ट नहीं है कि वे दोनों इसी गृह के बच्चे हैं या नहीं। गृह के बच्चों की तस्वीर से दोनों के मिलान की पहल की जा रही है。 यह भी पढ़ें- वृहद आश्रय गृह से भागे 10 बच्चों में तीन समस्तीपुर से मिलेवृहद आश्रय गृह के अधीक्ष...