वृहद आश्रय गृह में नशा मुक्त भारत दिवस का आयोजन
औरंगाबाद, जून 26 -- औरंगाबाद जिला स्थित वृहद आश्रय गृह में नशा मुक्त भारत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक महेशानंद की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लाभार्थियों एवं कर्मियों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सहायक निदेशक ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। इसके कारण पारिवारिक संबंधों में तनाव उत्पन्न होता है। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होती है तथा समाज में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे। यह भी पढ़ें- रैली में नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.