मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुशहरी के नरौली स्थित वृहद आश्रय गृह से लापता चार बच्चों में तीन के घर पर पुलिस पहुंची। तीनों के परिजनों ने बच्चों के घर नहीं आने की जानकारी पुलिस को दी है। इससे टीम को आशंका है कि नेपाल के एक बच्चे के साथ तीनों नेपाल में हो सकते हैं। लापता चार बच्चों में एक नेपाल, दूसरा समस्तीपुर और तीसरा सीतामढ़ी इलाके का है। चौथे बच्चे का नाम पता सत्यापित नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- बिहार के वृहद आश्रय गृह से 4 बच्चों के नेपाल भागने का शक, पुलिस ने तेज की जांचपुलिस की कार्रवाई मुशहरी थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि नेपाल, समस्तीपुर और सीतामढ़ी के बच्चों के परिजनों से मिलकर बच्चों के आने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है। इधर, बच्चों की तलाश के लिए बनाई गई एसआईटी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि ज...