नवादा, मई 6 -- जिला बाल संरक्षण इकाई नवादा के वृहद आश्रय गृह की बालिका गृह यूनिट-02 में आवासित एक बालिका सोमवार को सदर अस्पताल से लापता हो गयी। बालिका को इलाज के लिए सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से वह दोपहर बाद करीब 03 बजे लापता हो गयी। इस मामले में बालिका गृह यूनिट की अधीक्षिका संगीता कुमारी द्वारा सोमवार को नवादा के नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। बालिका अकबरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे नवादा बाल कल्याण समिति द्वारा 17 फरवरी को नवादा के वृहद आश्रय गृह में भेजा गया था। नगर थाने की पुलिस बालका की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि नवादा के वृहद आश्रय गृह की बालिका गृह यूनिट की बच्चियों के लापता होने की पिछले एक पखवारे में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व एक अन्य बालिका 21 अप्रैल को बालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.