मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुशहरी। नरौली आश्रय स्थल का बुधवार को भाकपा माले की टीम ने दौरा किया। भाकपा माले के प्रखंड सचिव विमलेश मिश्रा, राज्य कमेटी सदस्य शत्रुघ्न सहनी ने बताया कि आश्रय स्थल के गार्ड और अधीक्षक ने जांच में कोई सहयोग नहीं किया। मुशहरी पुलिस द्वारा द्वारिकानगर के वार्ड 3 निवासी किशोर साह के पुत्र सूरज साह को हिरासत में लेने के बाद थर्ड डिग्री का उपयोग कर टॉर्चर एवं मारपीट की गई। परिजनों ने जांच टीम को बताया कि पुलिस द्वारा पहले यह कहा गया था कि सीसीटीवी फुटेज से चेहरा मिलान कर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन इसके बदले तीन दिनों तक लॉकअप में रखा गया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फऱपुर के आश्रय गृह से लापता हुए बच्चे तो ऐक्शन में आईं सम्राट की मंत्री, अधीक्षक समेत 7 सस्पेंड टीम में रसोइया संघ के जिला सचिव नीलकमल शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...