नई दिल्ली, मई 14 -- 14 मई की रात बुध ग्रह वृष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। बुध इस राशि में 29 मई तक रहेंगे। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, बोलचाल, व्यापार, पढ़ाई-लिखाई और दिमाग से जुड़े कामों का ग्रह माना जाता है। जिन लोगों का काम बोलने, लिखने, कंप्यूटर, बिजनेस, मार्केटिंग या अकाउंट से जुड़ा होता है, उन पर बुध का असर जल्दी देखने को मिलता है। बुध के राशि बदलने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को करियर में फायदा मिलेगा तो किसी को खर्च और सेहत पर ध्यान देना पड़ेगा।मेष राशि मेष राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर पैसा और काम दोनों मामलों में फायदा देने वाला रह सकता है। मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। बिजनेस करने वालों को भी राहत महसूस हो सकती है। आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा और कई काम सिर्फ बातचीत से बन सकते हैं। लिखने-पढ़ने या मीडिया से जुड...