नई दिल्ली, मई 31 -- Monthly Taurus Horoscope June 2026, वृषभ मासिक राशिफल- वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना ठीक रहेगा। माह की शुरुआत में कुछ कामों को लेकर दौड़भाग रह सकती है। जिन लोगों का कोई काम काफी समय से अटका हुआ है, उन्हें राहत मिल सकती है। घर के लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित से बात हो सकती है। सप्ताह के आखिर तक कुछ ऐसे काम पूरे हो सकते हैं, जिनको लेकर आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे।वृषभ राशि का लव राशिफल प्यार के मामले में यह माह सामान्य रहेगा। अगर किसी बात को लेकर साथी से मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से मामला सुलझ सकता है। रिश्ते में बेवजह की नाराजगी रखने से बचें। शादीशुदा लोगों को परिवार और रिश्ते दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। जो लोग अभी अकेले हैं, उनकी किसी नए व्यक्ति से बातचीत बढ़ सकती है। हा...