नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- Scorpio Weekly Horoscope Vrishchik Saptahik Rashifal 26 April 2026-2 May 2026, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते की शुरुआत में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि जो बातें आप काफी समय से अपने अंदर दबाकर रखे हुए थे, अब वो बाहर आने का समय मांग रही हैं। आप एकदम से सब कुछ कहने के लिए तैयार ना हों। इस पूरे हफ्ते आपको ये जरूर समझ आ जाएगा कि अब चुप रहना पहले जैसा आसान या सही नहीं लग रहा है। इस समय आपका ध्यान रिश्तों और करीबी समझौतों पर रहेगा। इसी के साथ सामने वाले व्यक्ति का व्यवहार आपको खुद की जरूरतों को समझने में मदद करेगा। हफ्ते के बीच तक आते-आते आप ये समझ पाएंगे कि कौन सा रिश्ता सच्चा है और कौन सा सिर्फ अब सिर्फ भावानात्मक रुप से बोझ बन चुका है। हफ्ते के अंत में आने वाला फुल मून में आपको चीजें और क्लैरिटी से समझ आ जाएंगी।आग...