नई दिल्ली, मई 21 -- Scorpio Horoscope Today, वृश्चिक राशिफल 21 मई 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा जाएगा। काम के मामले में ग्रोथ होगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में आपकी स्थिति अब मजबूत रहेगी। प्यार और परिवार का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। किसी जगह ट्रैवल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज पूजा-पाठ और धार्मिक काम में मन लग सकता है जिससे आपको काफी शांति मिलेगी और मन भी खुश रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है।ग्रहों की स्थिति आज मंगल का प्रभाव आपको हिम्मत और कॉन्फिडेंस देगा। जिस काम या चीज को लेकर आप लंबे समय से सोच रहे थे, अब उसे आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। सूर्य और बुध की स्थिति आज आपको सरकारी काम में मदद दिला सकते हैं। किसी अधिकारी या अनुभवी व्यक्ति का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि ...