नई दिल्ली, मई 9 -- Scorpio Horoscope Today, 9 May, 2026: आज घर से जुड़ी कोई बात आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। कुछ पुरानी बातें याद आएंगी लेकिन कोशिश करें कि आज उन्हें बार-बार ना सोचें क्योंकि ऐसे तनाव बढ़ने लगेगा। जो परेशानी अभी सामने है पहले उसे शांत तरीके से संभालने की कोशिश करें। अगर किसी की बात बुरी लग जाए तो उसे गुस्से में जवाब देने से बचें। घर का कोई खर्चा है या फिर कोई जरूरी काम बाकी है तो आज उसे धीरे-धीरे निपटाने की कोशिश करें। आज आप समझदारी और शांत मन से माहौल को बेहतर बना सकते हैं। आज घर में होने वाला एक छोटा सा बदलाव भी आपके मन को काफी सुकून देगा।Scorpio Love Horoscope Today वृश्चिक राशि का लव राशिफल अगर आप अपने मन की बात को अंदर रखेंगे तो उसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो घर की परेशानी का गुस्सा ...