नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- Scorpio Horoscope Today, वृश्चिक राशिफल 8 April 2026: आज का दिन आपको थोड़ा शांत सा लग सकता है। बाहर से सब आसान लगेगा लेकिन मन ही मन आप ज्यादा सोच सकते हैं। आपका ध्यान बार-बार आज कई चीजों पर जाएगा। चंद्रमा धनु राशि में मूल नक्षत्र में है। ऐसे में आज आप चीजों को थोड़ा गहराई से समझना चाहेंगे। आज आपको महसूस हो सकता है कि क्या सही लग रहा है और क्या नहीं और कौन सी ऐसी बात है जो आप कई दिन से नजरअंदाज करते आ रहे हैं। आज छोटी-छोटी बातें भी आपका ध्यान खींच सकती हैं। आपका मन बार-बार उसी बात पर जा सकता है। ऐसे में हो सकता है कि बीच में काम भी थोड़ा सा प्रभावित हो। हां ये है कि आज आप फालतू बातों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेंगे। आज ऐसा हो सकता है कि आप लोगों के बीच रहकर भी अपने में रहना पसंद कर सकते हैं। आपको अपना पर्सनल स्पेस थोड...