नई दिल्ली, मई 29 -- Scorpio Daily Horoscope 29 May 2026: आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। काम के मामले में स्थिति अच्छी बनी रहेगी और आपको अपनी मेहनत और हर एक कोशिश का अच्छा रिजल्ट ही मिलता दिखेगा। वहीं दूसरी ओर अपनी सेहत और रिश्तों के मामले में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। हर एक छोटी बात को लेकर ज्यादा सोचने से बचें और अपने मन को शांत रखें। धैर्य और समझदारी से फैसले लेंगे तो आपके लिए सही होगा। नीचे पढ़ें लव, करियर, मनी और हेल्थ के लिहाज से 29 मई का दिन आपके लिए कैसा जाएगा?वृश्चिक राशि का लव राशिफल प्यार के मामले में आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आज कुछ भी बोलते वक्त अपने शब्दों पर ध्यान दें। किसी छोटी सी ही बात पर पार्टनर संग बहस हो सकती है। ऐसे में अपनी बात प्यार से और थोड़ा संभलकर ही सामने रखें। अग...