मुजफ्फर नगर, मार्च 30 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के पमनावली स्थित आवासीय वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के हुनर सिखाए गए, जिससे वे न केवल अपना समय सार्थक रूप से व्यतीत कर सकें, बल्कि आत्मनिर्भर भी बन सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत बुजुर्गों को हस्तशिल्प, दस्तकारी, पेंटिंग तथा सजावटी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने उन्हें घर में उपयोग होने वाली सरल और आकर्षक वस्तुएं तैयार करने के तरीके बताए। इसके अलावा महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण भी दिया, जिससे वे अपने कौशल को विकसित कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर इससे आय का साधन भी बना सकें। इस अवसर पर आश्रम की संचालिका रेखा सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को सरकार...