हाथरस, अक्टूबर 5 -- वृद्ध से मारपीट,बचाने आई नातिन को भी पीटा । -(A) कोतवाली हाथरस गेट के गांव लहरा निवासी वृद्ध ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। वृद्ध का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसे उसकी नातिन बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस अब मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन कर रही है। भीमसैन निवासी गांव लहरा का आरोप है कि वह अपना टीवी ठीक कराकर वापस आ रहे थे, तभी सोनू, दिलीप और अनूप निवासी गांव लहरा ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसकी नातिन शिवांगी पुत्री रवींद्र कुमार ने उसे बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पूरी घटना पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.