हाथरस, मार्च 13 -- सासनी, संवाददाता। कस्बा की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर शुक्रवार की दोपहर को लूट की एक बड़ी वारदात होने से बच गई। वृद्ध ने बैंक से चार लाख रुपये निकाले तो बैंक के गेट के बाहर दो महिलाओं ने थैला काटकर पैसे लूटने की कोशिश की। वृद्ध ने महिलाओं को रंगेहाथों दबोच लिया। महिलाएं छूटकर भाग निकलीं तो पब्लिक ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों महिलाएं मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं। इगलास रोड पानी की टंकी शास्त्री नगर सासनी निवासी नारायण प्रसाद उर्फ रामकुमार पुत्र कल्याण उम्र करीब 65 वर्ष शुक्रवार को कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से केसीसी के चार लाख रुपए निकाले थे। वह रकम थैले में रखकर जैसे ही शाखा के गेट से बाहर निकले तो पहले से घात लगाए बैठी दो महिलाओं ने ब्लेड या धारदार वस्तु से थैला काट दिया और पैसे निकालने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.