साहिबगंज, अप्रैल 4 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 2 के नील कोठी मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने एक वृद्ध व्यक्ति के शव को घर से बरामद किया है। मृतक के भाई सीधांशु शेखर घोष ने बताया कि वह और उसकी पत्नी अपने रिश्तेदार के घर घुमने गया था। शनिवार को फोन कर किसी ने बताया कि उनके बड़े भाई अर्धेंदु शेखर घोष (72) घर के मुख्य गेट पर अचेतावस्था में पड़ा है। परिजनों व आसपास के मोहल्ले के लोगों ने वहां पहुंच कर देखा तो पता चला उनकी मृत्यु हो चुकी है। इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी गई। उधर, सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई सीधांशु शेखर घोष ने बताया कि बड़े भाई की तबियत ठीक नहीं थी। वे बीमार चल रहे थे। इधर, पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अं...