वृद्ध रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से उचक्के ने झपट्टा मार कर उड़ाये एक लाख रुपए
मुंगेर, अप्रैल 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने नगर के पश्चिम अजीमगंज स्थित इंडिया एटीएम के समीप बैंक से पैसे निकाल कर टोटो से अपने घर लौट रहे एक वृद्ध रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से दिनदहाड़े एक लाख रुपए झपट लिया। प्रखंड के भलुआकोल गांव निवासी पीड़ित मुरलीधर पंडित ने बताया कि मैं हवेली खड़गपुर मुख्य बाजार स्थित पीएनबी बैंक की शाखा से एक लाख रुपये निकाल कर उसे थैला में रखकर टोटो पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पश्चिम अजीमगंज स्थित इंडिया एटीएम के पास पहुंचते ही जमुई की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक टोटो के पास आया और झपट्टा मारकर मेरे हाथ से प्लास्टिक का थैला में रखा एक लाख रुपया झपट कर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- किसान से एक लाख रुपए छीनकर बदमाश फरार उन्होंने बताया जब तक मैं शोर मचाता बाइक सवार उचक्का त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.