बुलंदशहर, फरवरी 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर में वृद्ध पूर्व फौजी के साथ प्रधान पुत्र द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी। गांव कनकपुर निवासी रवि ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को गांव में पानी की टंकी के पास दो पक्षों में विवाद हो रहा था।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी थी। बताया कि उसके पिता जो कि फ़ौज से सेवानिवृत्त हैं दोनों पक्षों का बीच विचाव कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान पुत्र ने पुलिस की मौजूदगी में उनके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी सतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...