शामली, सितम्बर 10 -- शामली। देर रात्रि घर पर बैठी वृद्ध महिला पर उसके पुत्र ने मकान के बटवारे को लेकर हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वृद्ध महिला को परिजनों द्वारा सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट आने के कारण हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा निवासी 65 वर्षीय इमराना पत्नी कौंसर के तीन पुत्र है, जिसमें दो पुत्रों अमजद और मुनव्वर की शादी कर दी है, जबकि एक पुत्र सावेज अभी अविवाहित है। बताया जाता है कि पुत्रों में मकान के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है और वृद्ध महिला सावेज के पास ही रहती है। आरोप है कि गत रात्रि मुनव्वर ने मामूली विवाद के बाद अपने मां पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें वृद्ध महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से उसको शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया, ...