जौनपुर, जनवरी 29 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध महिला समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बरसठी थाना क्षेत्र बड़ेरी बाजार निवासी 75 वर्षीय गीता देवी पत्नी मेहीलाल घर के बगल से गुजरने वाले मछलीशहर मड़ियाहूं मार्ग के दूसरी तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में बक्शा थाना क्षेत्र के पूराजीत गांव निवासी महिला 35 वर्षीय साधना घायल हो गई। वह अपने पति के साथ मछलीशहर आई हुई थी। वहां से लौटते समय सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के निकट एक चार पहिया वाहन ने धक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.