लखनऊ, मई 8 -- वृद्ध महिला को पीटने वाला टीसी झांसी मंडल का कर्मचारी निकला। उधर, पीड़ित महिला के पुत्र ने एक्स पर रेल मंत्रालय को शिकायत कर इस बात पर नराजगी जताई कि अब तक इस मामले में कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। वृद्ध महिला को पीटने का मामला प्रकाश में आने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की तरफ से मामले की जांच कराई गई। जनसंपर्क अधिकारी ने अधिकारी ने बताया कि जांच में यह सामने आया कि उक्त घटना और संबंधित कर्मचारी उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल से संबंधित है। झांसी मंडल को इस मामले को देखने का अनुरोध किया गया है। चारबाग स्टेशन पर चार यात्रियों को स्टाफ ने पीटा, मामला भी पूर्वोत्तर रेलवे से नहीं जुड़ा है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधिकारी का कहना है कि यात्रियों को पीटे जाने के मामले में एक्स पर शिकायकर्ता के नंबर से संप...