पूर्णिया, फरवरी 23 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। एक वृद्ध महिला को वृद्धाश्रम पहुंचाया। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर तैनात उप निरीक्षक वशिष्ठ कुमार सिंह रविवार की संध्या सहायक आरक्षी विभांशु कुमार सिंह के साथ ट्रेन को सुरक्षित प्रस्थान कराने को लेकर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी नजर स्टेशन पर एक रोती बिलखती वृद्ध महिला पर पड़ी। उप निरीक्षक वशिष्ठ कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वृद्ध महिला ने पूछने पर अपना नाम पता दुखिया देवी जिला अररिया बताया। वृद्धआश्रम के सुपरिंटेंडेंट को दूरभाष पर वृद्ध महिला के बारे में सूचना दी गयी। उसे सही सलामत वृद्धाश्रम पहुंचा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.