सीतापुर, मार्च 9 -- लहरपुर, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्यारापुर कौरेय्या गंगादास में पालेसर से होने वाले प्रदूषण और शोर का विरोध करना एक बुजुर्ग महिला को भारी पड़ गया। दबंगों ने बुजुर्ग महिला से सरेराह गालियां देते हुए घर में घुसकर उससे मारपीट की। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लहरपुर के प्यारापुर निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके घर के पास ही गांव के दिलीप और रामजीवन का पालेसर लगा हुआ है। पालेसर से निकलने वाली भूसी पंकज के घर में भर जाती है और मशीनों के तेज शोर के कारण परिवार का रहना दुश्वार हो गया है। सात मार्च की शाम पंकज की 65 वर्षीय वृद्ध मां कलावती ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि दिलीप और रामजीवन ने वृद्ध महिला को ...