वृद्ध महिला को घर के अंदर बंद करके लाखों की चोरी
जौनपुर, जून 8 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अजोरपुर गांव में सोमवार को तड़के चोरों ने एक वृद्ध दंपति के घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने वृद्ध महिला को कमरे में बंदकर नगदी और जेवर उड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। डायल-112 पर रविवार की रात में सूचना मिली कि अजोरपुर गांव में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध दंपति के घर असलहे के बल पर डकैती की है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर। गांव के 70 वर्षीय त्रिभुवन राय ने बताया कि वह अपने पैतृक मकान के पीछे बन रहे नए मकान के पास सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी गिरीश देवी पैतृक मकान के एक कमरे में सो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.