वृद्ध महिला की हत्या में भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल
साहिबगंज, जुलाई 24 -- तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बरमसिया में भूमि विवाद में रासमुनी मुर्म(65) नामक महिला की हत्या के मामले में उसके नाती जर्मन हेम्ब्रम के आवेदन पर तीनपहाड़ थाना में केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी भतीजे धुन्नू मरांडी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडेय ने दी है। बीते गुरुवार के शाम महिला खेत में काम करके घर पर खाना खा रही थी । आरोप है कि इसी दौरान उसका भतीजा उससे जमीन संबंधित विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया की भतीजे ने गुस्सा में टांगी से उसके सर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। यह भी पढ़ें- हत्या मामले में अभियुक्त को उम्रकैद पुलिस ने बताया कि हत्या में उपयोग किये गये टांगी व डंडे को कथित आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.