गिरडीह, मई 15 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के सुंदरटांड़ में गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत मामले में पचंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी मृतका सुंदरटांड़ निवासी अनूप महतो की पत्नी 70 वर्षीया पोथवा देवी के पुत्र गिरधारी यादव की शिकायत पर दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में सुंदरटांड़ निवासी प्रवीण यादव, कलेंडर खान, बिनोद राम, किशुन यादव, सहदेव यादव, मितन महतो एवं राहुल यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में बुधवार की संध्या सभी आरोपियों पर एकमत होकर घर पर आने एवं मारपीट करने समेत कई गंभीर आरोप लगाये गये हैं। यह भी पढ़ें- वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप गिरधारी का कहना है कि किशुन यादव एवं सहदेव यादव ने उसकी मां की गर्दन पकड़कर जमीन पर पटक...