बहराइच, अगस्त 26 -- बहराइच,संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व से पहले प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ के जुपिटर हॉल में आयोजित समारोह में 60 वर्ष व उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए आजीवन निःशुल्क बस सेवा 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' का शुभारंभ कर विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शहर के उत्थान ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में दिखाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नगर विकास राकेश कुमार राठौर 'गुरु जी', जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रदेश सरकार के जलशक्त...