पिथौरागढ़, जून 25 -- प्रकाश, गंगोलीहाट। नगर के वृद्ध भुवनेश्वर मन्दिर में कल से श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। इस दौरान महिलाएं मंदिर परिसर तक कलश यात्रा निकालेंगी। कथा वाचक व्यास राधाकृष्ण जोशी भक्तों को कथा सुनाएंगे। वही आगामी 7 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ कथा का परायण होगा। बताया कथा का आयोजन नानी शीतला निवासी हरीश सिंह व अरविन्द सिंह की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होने व कथा में तन-मन से सहयोग करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- वृद्ध भुवनेश्वर मंदिर में कल से शुरू होगी शिव महापुराण कथा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...