वृद्ध पुजारी ने थाने में लगा ली फांसी, 9 साल की बच्ची से छेड़खानी का था आरोप
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- उत्तर प्रदेश के झांसी में एक वृद्ध पुजारी ने थाने में खौफनाक कदम उठाया है। पॉक्सो आरोपी वृद्ध पुजारी ने सोमवार को गुरसरांय थाने में फांसी लगाकर जान दे दी। टायलेट में लुंगी के सहारे फंदे पर लटके पुजारी के शव को देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुजारी को नौ साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया गया था। मृतक के बेटे ने पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कराया है। मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव सिंगार निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद दुबे एक मंदिर के पुजारी थे। उन पर नौ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। रविवार को पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाई और रात भर उनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.